बलिया में आयुर्वेद कर्मचारियों की बैठक आयोजित:कर्मचारी हितों की रक्षा का संकल्प, संगठन को जमीनी मजबूती पर जोर
बलिया के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, नगर बलिया परिसर में 22 अक्टूबर को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की द्विवार्षिक बैठक के बाद आयुर्वेद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता राम अवध यादव ने की, जबकि संचालन उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष हरिनारायण दुबे ने किया। वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में अजय सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, रंजय यादव, रविंद्र मौर्य, दूधनाथ, मनोज कुमार शर्मा, राम बाबू यादव, विकास शर्मा, विजय शंकर, मुबारक हुसैन, राकेश वर्मा और जीतन रावत सहित विभाग के कई कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)