दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक:दिन-रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर, मौसम दिखा रहा दो रंग

Oct 11, 2026 - 07:44
0
दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक:दिन-रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर, मौसम दिखा रहा दो रंग
कानपुर शहर में दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम होते ही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो जा रहा है। रविवार को भी मौसम साफ रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। नमी अधिक होने की वजह से उमस भी लोगों को बेहाल करेगी। तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। 36 डिग्री जैसी गर्मी होगी महसूस मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर में उमस के कारण रियल फील करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूर्वा हवाएं 6 से 7 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। दोनों तापमान के बीच 10.6 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि, शाम को मौसम बदला और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहावना हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User