दिन में तेज धूप-उमस से बेहाल, रात में बढ़ी ठंडक:दो दिन से कड़क धूप, दिन-रात के तापमान में करीब 5 डिग्री का अंतर, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंडक

Oct 01, 2026 - 08:51
0
दिन में तेज धूप-उमस से बेहाल, रात में बढ़ी ठंडक:दो दिन से कड़क धूप, दिन-रात के तापमान में करीब 5 डिग्री का अंतर, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंडक
प्रयागराज में जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले दो दिनों से कड़क धूप निकल रही है। दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, रात होते ही मौसम ठंडा हो जा रहा है। आसमान साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, जबकि रात में मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक का असर महसूस किया जा रहा है। दिन में गर्मी, रात में ठंडक का असर गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई। दोपहर में धूप और तेज होने के साथ उमस बढ़ गई। धूप में निकलने पर गर्मी परेशान करती रही। वहीं, शाम होते ही मौसम में राहत महसूस हुई। रात में आसमान साफ रहने के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। ओस पड़ने से सुबह के समय भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। अगले दिनों में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय तेज धूप बनी रहने की संभावना है। इससे दोपहर में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय ठंडक और बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User