दीपावली से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का टारगेट:DM ने रात में किया CM ग्रिड का निरीक्षण, काम तेज करने के दिए निर्देश

Oct 01, 2026 - 07:47
0
दीपावली से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का टारगेट:DM ने रात में किया CM ग्रिड का निरीक्षण, काम तेज करने के दिए निर्देश
कानपुर की सड़कों को दुरुस्त करने और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। बुधवार रात 11 बजे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम की टीम के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जाजमऊ में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था देखी गई, जबकि लाल बंगला के केडीए चौराहे पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति जांची गई। पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत तेल मिल, जाजमऊ स्थित पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) से हुई। यहां रोजाना करीब 13 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचने की जानकारी अधिकारियों ने दी। कर्मचारियों ने बताया कि कई वाहन दिन में दो-दो चक्कर लगाकर कूड़े उठाते हैं। इसके आलवा हाथ कूड़ा गाड़ियों और टाटा ऐस वाहनों से कूड़ा उठाया जा रहा है। सीएम ग्रिड की सड़कों का जायजा लिया इसके बाद डीएम ने लाल बंगला के केडीए चौराहे पर सीएम ग्रिड के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि सीएम ग्रिड के फेज-1 में करीब 16 किलोमीटर और फेज-2 में करीब 13 किलोमीटर क्षेत्र में काम कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले काम पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ राहगीरों को परेशानी न हो, इसके लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाएं। गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट खत्म करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने जाजमऊ में गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट का भी जायजा लिया। उन्होंने जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिए कि यहां और आसपास जमा होने वाले कूड़े का नियमित उठान कर उसे नजदीकी ट्रांसफर स्टेशन भेजा जाए। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को जागरूक कर निर्धारित व्यवस्था के तहत कूड़ा देने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को खत्म किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User