CM ग्रिड सड़क का निरीक्षण किया:DM आधी रात नगर आयुक्त और CDO संग लाल बंगला पहुंचे, बोले- दीपावाली से पहले खत्म करें काम
कानपुर में आधी रात दूसरे दिन जिलाधिकारी सड़क पर निकले, उनके साथ नगर आयुक्त और सीडीओं कानपुर भी मौजूद रहे। सीएम ग्रिड की सड़कों को रात्रि के समय हो रहे काम का निरीक्षण किया। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि शहर की सीएम ग्रिड की सड़क के काम को दीपावली से पहले काराने की कोशि्श का जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइटों का काम भी त्योहार से पहले किया जायेगा। शहर की सड़कों के किनारे बने कूड़ा अड्डे भी चिन्हित कर लिए गए हैं, जहा से उनको दूसरी जगह व्यवस्थित करने का काम किया जायेगा। अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था और मुख्यमंत्री ग्रिड (CM GRID) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की मौके पर पहुंचकर प्रगति देखी। अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। तेल मिल PCTS पर रोज पहुंच रहा करीब 13 मीट्रिक टन कूड़ा
निरीक्षण की शुरुआत जाजमऊ स्थित तेल मिल के पास पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) से हुई। यहां अधिकारी और कर्मचारी मौजूद मिले। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 13 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंच रहा है। कूड़े के संग्रहण और परिवहन के लिए हाथ कूड़ा गाड़ियों और टाटा ऐस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई वाहन रोजाना दो-दो चक्कर लगाकर कूड़े का परिवहन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान PCTS पर सफाई व्यवस्था और कूड़े की स्थिति संतोषजनक मिली। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों के काम की सराहना करते हुए व्यवस्था को इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए। KDA चौराहे पर CM GRID के काम देखे
इसके बाद टीम KDA चौराहा और लाल बंगला क्षेत्र पहुंची। यहां मुख्यमंत्री ग्रिड (CM GRID) योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण और सुधार कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सड़क की स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की गति बनाए रखते हुए परियोजनाओं को तय समय में पूरा कराया जाए। प्रशासन के मुताबिक, CM GRID के फेज-1 में करीब 16 किलोमीटर और फेज-2 में करीब 13 किलोमीटर क्षेत्र में काम कराया जा रहा है। दीपावली से पहले ज्यादा से ज्यादा काम पूरा करने का लक्ष्य
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले अधिक से अधिक CM GRID कार्य पूरे कराए जाएं। जो काम इस अवधि में पूरे नहीं हो पाएंगे, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ यातायात और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था रखने को भी कहा गया। गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट खत्म करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान टीम ने जाजमऊ क्षेत्र के गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जोनल स्वच्छता अधिकारी को यहां से नियमित रूप से कूड़ा उठाकर नजदीकी PCTS तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कूड़ा देने के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही प्रभावी कूड़ा संकलन के जरिए गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को खत्म करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को लगातार फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन और सड़क सुधार के काम प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से मौके पर जाकर काम की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)