डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल अलीगढ़ में:डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मेलन को करेंगे संबोधित; कार्यक्रम के समय में बदलाव

Oct 16, 2026 - 19:44
0
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल अलीगढ़ में:डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मेलन को करेंगे संबोधित; कार्यक्रम के समय में बदलाव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को अलीगढ़ आएंगे। वह मलखान सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद डीएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके आगमन का समय बदलकर दोपहर 12:50 बजे कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम दोपहर 12:50 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:05 बजे मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति देखेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे डीएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें दोपहर 2:10 बजे अलीगढ़ से रवाना होना है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से जारी सूचना में डिप्टी सीएम के अलीगढ़ आगमन का समय दोपहर 12 बजे के बाद बताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User