नोएडा में मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर थार से स्टंट:थार कार के ऊपर चढ़ता दिखा युवक, सामने की इमारत से बनाया वीडियो, पुलिस ने लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित सात मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर एक व्यक्ति थार कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने इस विडियो को लेकर रील बनाने के लिए इस तरह का जोखिम उठाने पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, 57 सेकंड के विडियो में थार आगे-पीछे हुए दिख रही है और एक युवक उसके ऊपर चढ़ा हुआ है। क्या है वीडियो में इसे देखे वायरल विडियो में व्यक्ति बोलते हुए सुनाई दे रहा है कि वह अपने केबिन से नीचे देख रहा था, तभी उसकी नजर पार्किंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर घूमती थार कार पर पड़ी। वह करीब दो से तीन घंटे से कार को वहां गोल-गोल घूमते देख रहा थे। उसने आशंका जताई कि कार चलाने वाले व्यक्ति रील बनाने के लिए ऐसा कर रहा हैं। राष्ट्रीय रोग से कम नहीं विडियो में व्यक्ति कहता है कि रील बनाना किसी राष्ट्रीय रोग से कम नहीं रह गया है। वह तंज कसते हुए कहता है कि थार कार इसी तरह रील बनाने के लिए तो नहीं खरीदी होगी। उसने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें भी रील बनाने का ऐसा जुनून है तो इससे बचें। उसने कहा कि इस तरह की हरकत में जरा-सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने लिया संज्ञान मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो की जांच कर रही है। ये स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर थार कार पार्किंग की छत पर पहुंची कैसे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)