राम मंदिर के 150 में से 148 काम पूरे:15 नवंबर तक होगी फसाड लाइटिंग, दीपावली पर भव्य रोशनी से जगमगाएगा मंदिर परिसर
श्री राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में छोटे-बड़े कुल 150 निर्माण कार्यों में से 148 पूरे हो चुके हैं। इन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। अब मुख्य रूप से परकोटे का काम हस्तांतरित होना बाकी है। इसके अलावा बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया हुई। बैठक में यह कार्तिक उत्सव,वाल्मीकि जयंती मनाने का लक्ष्य और गौ अष्टमी पर गौशाला निर्माण का निर्णय लिया गया। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परकोटे की छत पर वॉटर ट्रीटमेंट का काम बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। मौसम अनुकूल होने पर इसे पूरा कराया जाएगा। परकोटे और मंदिर की फसाड लाइटिंग का काम 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। दीपावली पर मंदिर की भव्यता के अनुरूप रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जांच के बाद ट्रस्ट को सौंपे जाते हैं काम निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि एलएंडटी निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, ड्राइंग, डिजाइन और वित्तीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद काम ट्रस्ट को सौंपती है। इसके बाद ट्रस्ट के प्रोजेक्ट इंजीनियरों की टीम निर्माण कार्यों की जांच करती है। जांच के बाद ही उन्हें स्वीकार किया जाता है। बैठक में ठेकेदारों के भुगतान और वित्तीय मामलों की भी समीक्षा की जा रही है। मंदिर परिसर के बाहर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम और म्यूजियम के कामों की प्रगति पर भी चर्चा होगी। विजय स्तंभ और शहीद स्मारक का निर्माण पूरा नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि विजय स्तंभ और शहीद स्मारक का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि, यहां उद्यान और हॉर्टिकल्चर से जुड़े कुछ काम अभी जारी हैं। वहीं, मध्वाचार्य द्वार का निर्माण करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गति और सामने आ रही समस्याओं का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। समिति का जोर शेष कार्यों को तय समय में पूरा कराने और निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)