डिप्टी सीएम के आगमन से पहले छात्र नजरबंद:प्रतिनिधियों ने मांग पत्र भेजा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

Sep 28, 2026 - 16:36
0
डिप्टी सीएम के आगमन से पहले छात्र नजरबंद:प्रतिनिधियों ने मांग पत्र भेजा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग
गाजीपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन से पहले नजरबंद किए गए छात्र प्रतिनिधियों ने अब डाक के जरिए उन्हें 12 सूत्रीय मांग-पत्र भेजा है। यह पत्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से जुड़ा है। पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने सोमवार की दोपहर 2 बजे स्पीड पोस्ट से यह पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वे ज्ञापन देना चाहते थे, पर पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को घर पर ही रोक दिया था। मांग-पत्र में गाजीपुर के ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह चलाने, इमरजेंसी में वरिष्ठ डॉक्टरों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग की गई है। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और 24 घंटे जांच की सुविधा भी मांगी गई है। दीपक उपाध्याय ने कहा कि उनका मकसद किसी का विरोध नहीं, बल्कि गाजीपुर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन इन समस्याओं पर ध्यान देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User