डिप्टी-सीएम केशव मौर्य के पिता की पुण्यतिथि पर फल वितरण:भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने मरीजों में बांटा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की 8वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को पिछड़ा मोर्चा के अयोध्या जिला उपाध्यक्ष एवं खिहारन ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने सेवा कार्य किया। उन्होंने नगर पंचायत कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। अजीत मौर्य ने मरीजों एवं तीमारदारों के लिए फल की किट तैयार कर उसमें केले और सेब वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने का सबसे बेहतर तरीका जरूरतमंद और बीमार लोगों के बीच पहुंचकर सेवा करना है। उन्होंने कहा कि श्यामलाल मौर्य हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन के बाद भी उनकी स्मृतियां और सेवा भाव लोगों के बीच जीवित हैं। अजीत मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य उनके पारिवारिक सदस्य के समान थे। इसी भाव के साथ उनकी पुण्यतिथि पर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। फल वितरण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में लोगों ने स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सेवा भाव को याद किया। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह विक्की, सुरेंद्र पांडे, इसौली भारी के ग्राम प्रधान आशीष सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, शिवम मौर्य, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अरविंद मौर्य, डॉ. गणेश लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)