डीसीएम की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत:बाइक को 200 मीटर घसीटा, कार को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसा हुआ। आलापुर के पास कार को ओवरटेक करते समय बाइक सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। इस हादसे में दो दोस्त श्रवण (38) और अमित (30) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम बाइक और उस पर सवार युवकों को करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। तीसरा दोस्त धर्मराज (32) गंभीर घायल है, जिसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। टक्कर में एक क्रेटा कार के एयरबैग भी खुल गए, जिसमें परिवार सवार था। पुलिस के मुताबिक, तीनों दोस्त लखनऊ से बाराबंकी आ रहे थे। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए तलाशी ली। एक मोबाइल से कॉल कर श्रवण की पहचान हो सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)