गोरखपुर में व्यापारियों ने SP ट्रैफिक के सामने रखी समस्या:फंसे भुगतान से लेकर डिवाइडर कट और पुलिस पिकेट तक उठे मुद्दे
गोरखपुर के पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। पुराने मामलों और शिकायतों के निस्तारण पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने सबसे बड़ी समस्या फंसे भुगतान को बताया। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर-रुस्तमपुर के बीच डिवाइडर में कट, पुलिस पिकेट, अतिक्रमण और बिना लाइसेंस मछली बेचने का मुद्दा भी उठाया। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि कई व्यापारियों का पैसा दूसरे व्यापारी या ग्राहक माल लेने के बाद भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे व्यापारियों की पूंजी फंस जाती है और कारोबार प्रभावित होता है। कई मामलों में बैंक का लोन चुकाने के लिए व्यापारियों को अपनी संपत्ति तक बेचनी पड़ रही है। उन्होंने फंसे हुए भुगतान से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग सेल बनाने की मांग की। डिवाइडर में कट नहीं होने से व्यापार प्रभावित ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सिंह और रुस्तमपुर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित टिबरेवाल ने ट्रांसपोर्ट नगर और रुस्तमपुर के बीच डिवाइडर में कट देने की मांग की। उनका कहना था कि कट नहीं होने से बाजार के व्यापारियों और ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि छह लेन का ओवरब्रिज बन चुका है। ऐसे में नीचे का रास्ता पूरी तरह बंद रखने का कोई मतलब नहीं है। बाजार और भीड़ वाले स्थानों पर जरूरत के अनुसार डिवाइडर में कट होना चाहिए। पुलिस पिकेट की मांग भी उठी बैठक में व्यापारियों ने पुलिस पिकेट की मांग भी रखी। शमारुफ के युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मेराज अहमद ने पुलिस पिकेट से जुड़ी समस्या बताई। राप्ती कॉम्प्लेक्स के उपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वहां पुलिस पिकेट की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन अभी तक इसका अनुपालन नहीं हुआ है। आशीष शर्मा और राजीव पांडे ने व्यापारियों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। नवोदित त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी और आशुतोष समेत अन्य व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। वेंडिंग जोन बनाने की मांग व्यापारियों ने शहर में रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। इसके साथ ही शनिदेव मंदिर के सामने बिना लाइसेंस मछली बेचने पर भी आपत्ति जताई गई। नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर निगम और जीडीए को अधिक से अधिक वेंडिंग जोन विकसित करने चाहिए, ताकि ठेले और खोमचे वालों को व्यवस्थित जगह मिल सके और बाजारों में अतिक्रमण की समस्या भी कम हो। हर महीने होती है व्यापारियों के साथ बैठक एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि व्यापारियों के साथ हर महीने बैठक की जाती है। इसमें उनकी समस्याओं को सुना जाता है और व्यापारियों के हित में जरूरी कदम उठाए जाते हैं। बैठक में सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई की जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)