दिवाली से पहले 50 शहरों में प्रदूषण खतरनाक लेवल पर:बठिंडा-मथुरा-रोहतक में AQI लेवल 700 पार; 2 दिन बाद पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Nov 08, 2026 - 05:38
0
दिवाली से पहले 50 शहरों में प्रदूषण खतरनाक लेवल पर:बठिंडा-मथुरा-रोहतक में AQI लेवल 700 पार; 2 दिन बाद पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
दिवाली से एक दिन पहले ही यानी शनिवार को देश 50 शहरों की हवा सबसे ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। रात 9.30 बजे मथुरा-रोहतक और बठिंडा में AQI 700 से ज्यादा रहा। वहीं, दिल्ली, वाराणसी, सहरसा, कानपुर जैसे शहरों का AQI 500 पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली पर यानी रविवार को देश के 70% हिस्से में मौसम साफ और सूखा रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, आंध्र, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ों में असली बदलाव 10 नवंबर से होगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे देश के बाकी हिस्सों में सर्दी बढ़ने और तापमान में गिरावट हो सकती है। देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 9 नवंबर 10 नवंबर मौसम से जुड़ी तस्वीरें… डॉक्टर की सलाह- मिठाई कम खाएं, बाहर जाने से बचें बढ़ते प्रदूषण के बीच डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग मिठाइयां खाते समय संयम बरतें और बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाव के उपाय करें। प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है, खासकर बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए। एम्स (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पहले से किसी बीमारी (कोमॉर्बिडिटी) से जूझ रहे लोगों को सलाह दी कि वे सुबह और देर शाम के समय बाहर जाने से बचें, क्योंकि सर्दियों में इस दौरान जमीन के स्तर पर प्रदूषण बढ़ जाता है। मुंबई के ईएनटी (ENT) सर्जन डॉ. वरुण दवे ने बताया कि 250 के आसपास AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) वाली हवा में सांस लेना, दिन में 10 से 15 सिगरेट पीने के बराबर है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User