ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 4 लोग घायल:पीलीभीत में महिला का पैर पहिये के नीचे आया, जिला अस्पताल रेफर

Nov 08, 2026 - 19:36
0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 4 लोग घायल:पीलीभीत में महिला का पैर पहिये के नीचे आया, जिला अस्पताल रेफर
पीलीभीत के बीसलपुर में रविवार शाम करीब चार बजे 12 पत्थर चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में महिला नेमवती का दाहिना पैर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया। उनके दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था परिवार बीसलपुर क्षेत्र के मानपुर टिहरी गांव निवासी संजीव अपनी पत्नी नेमवती, 10 वर्षीय बेटे विशाल और भाई ओमप्रकाश के साथ बाइक से बाजार में खरीदारी करने आए थे। शाम को चारों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ईदगाह चौराहे की ओर से पीलीभीत जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों सड़क पर गिर पड़े। महिला का पैर ट्रक के पहिये के नीचे आया हादसे में ट्रक का अगला पहिया नेमवती के दाहिने पैर के ऊपर से गुजर गया। उनके दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई। संजीव के पैर में चोट लगी, जबकि विशाल और ओमप्रकाश को हल्की चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नेमवती को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User