मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता:ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने; 31 मैच में 26 गोल और 17 असिस्ट किए

Nov 08, 2026 - 15:46
0
मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता:ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने; 31 मैच में 26 गोल और 17 असिस्ट किए
लियोनेल मेसी ने फुटबॉल लीग ‘मेजर लीग सॉकर’ (MLS) 2026 का गोल्डन बूट हासिल किया। इसके साथ ही वे लीग में लगातार दो सीजन गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी ने इस सीजन 31 मैचों में 26 गोल किए। मेसी ने दूसरे नंबर पर रहे FC डलास के पेटार मूसा से 4 गोल ज्यादा किए। मेसी MLS इतिहास में एक से ज्यादा बार गोल्डन बूट जीतने वाले छठे खिलाड़ी भी बने। मेसी ने प्रति मैच 0.87 गोल किया मेसी ने प्रति मैच 0.87 गोल के औसत से लीग में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मैच में एक से ज्यादा गोल करने के मामले में भी संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। उनके 6 बार ऐसा किया। पेनल्टी के बिना 25 गोल किए तीन सीजन में 127 बार गोल में योगदान दे चुके अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच, सबसे ज्यादा गोल 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने वाले मेसी ने छह वर्ल्ड कप खेले। वे अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनके सफर में सबसे बड़ा टर्न 2022 में आया, जब उन्होेंने कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती और 36 साल का इंतजार खत्म किया। इससे पहले 2021 में मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताया था। इस जीत के साथ टीम का 28 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म हुआ था। यानी, जिन ट्रॉफी के लिए अर्जेंटीना दशकों से इंतजार कर रहा था, मेसी ने अपने खेल से टीम को वे ट्रॉफी दिलाईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User