वृंदावन में 3 दिवसीय दीपोत्सव:दृष्टिबाधितों संग वंचितों को बांटे उपहार, धनतेरस से दीपावली तक कार्यक्रम
मथुरा के वृंदावन में श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट की ओर से दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धनतेरस से दीपावली तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत वंचित वर्ग के लोगों को दीपावली उपहार वितरित किए जा रहे हैं। इसमें दृष्टिबाधित, परित्यक्त, अनाथ और कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को शामिल किया गया है। दीपोत्सव के पहले दिन परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीवृंदावन अंध महाविद्यालय, छात्रावास और गोपालखार अंधनिवास में रहने वाले दृष्टिबाधित लोगों को उपहार दिए गए। ट्रस्ट के विशेष सहयोगी सुमेश भटनागर, संवर भटनागर और श्वेता भटनागर की ओर से मिठाई, नमकीन, खील-बताशे, दीपक और माचिस के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान लोगों को पटुका भी पहनाया गया। कार्यक्रम ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलादबल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसमें स्वामी गोविन्दानंद, राहुल, विप्रांश बल्लभ और जगदीश बघेल मौजूद रहे। आयोजन के अगले चरण में छोटी दीपावली पर परित्यक्त वर्ग और दीपावली पर अनाथ बच्चों व कुष्ठ रोगियों को उपहार वितरित किए जाएंगे। छोटी दीपावली के कार्यक्रम की जिम्मेदारी आयोजन प्रभारी अल्पा बंसल और सचिव विजयलक्ष्मी गोस्वामी को दी गई है। दीपावली के दिन वित्त सलाहकार अमित भटनागर, स्थाई सदस्य पूनम भटनागर, आकृष भटनागर और टिया भटनागर उपहार वितरण में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)