DM ऑफिस के सामने जान देने की कोशिश:युवक ने डाई पीकर खुद पर पेट्रोल डाला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाकर हॉस्पिटल भिजवाया

Oct 12, 2026 - 14:28
0
DM ऑफिस के सामने जान देने की कोशिश:युवक ने डाई पीकर खुद पर पेट्रोल डाला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाकर हॉस्पिटल भिजवाया
इटावा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम कार्यालय के सामने एक युवक ने डाई पीकर और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर सुसाइड की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी सावन वाल्मीकि पुत्र सुरेश बाबू के रूप में हुई है। युवक और उसके परिवार ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जमीन बेचने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पत्नी ज्योति का आरोप है कि छह अक्टूबर को काहरान पुल पर कुछ लोगों ने सावन को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दिन दोबारा भी मारपीट की गई। ज्योति ने एक संगठन चलाने वाले युवक पर उनकी जमीन पर कब्जा करने और हर महीने रंगदारी देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दंपती ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया। बताया गया कि दो दिन पहले भी ज्योति एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। जिला अस्पताल के ईएमटी डॉ. शिवम राजपूत ने बताया कि पुलिस एक युवक को कचहरी से अस्पताल लेकर आई थी। युवक के डाई पीने और ज्वलनशील पदार्थ डालने की जानकारी दी गई थी। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सावन पहले किसान यूनियन के एक संगठन से जुड़ा था और वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User