दो दिन में 21 दावेदारों ने 50 पर्चे खरीदे:गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन; 6 अक्टूबर अंतिम तिथि
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दो दिनों में 21 दावेदारों ने 50 नामांकन पत्र खरीदे हैं। पहले दिन 13 दावेदारों ने 31 और दूसरे दिन 8 दावेदारों ने 19 पर्चे खरीदे। हालांकि, अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। गुरुवार को डॉ. संजयन त्रिपाठी नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले निपाल क्लब में सभा होगी। डॉ. संजयन भाजपा से टिकट के दावेदार थे। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। नामांकन प्रक्रिया आयुक्त न्यायालय में रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह की देखरेख में चल रही है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जय प्रकाश के समक्ष दावेदारों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन पत्र दिए जा रहे हैं। नामांकन कक्ष के बाहर सुरक्षा नामांकन कक्ष के अंदर और बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जांच के बाद ही प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को कक्ष में जाने दिया जा रहा है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। रिक्त सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)