दरगौली में जल अर्पण कार्यक्रम:ग्रामीणों को बताई स्वच्छ पेयजल की अहमियत, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

Oct 02, 2026 - 14:10
0
दरगौली में जल अर्पण कार्यक्रम:ग्रामीणों को बताई स्वच्छ पेयजल की अहमियत, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर
कुशीनगर के खड्डा विकासखंड की ग्राम पंचायत दरगौली में जल जीवन मिशन के तहत 'जल अर्पण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान जल गुणवत्ता जांच किट से पानी की टेस्टिंग भी की गई। विशिष्ट अतिथि और जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियंता नीरज कुमार ने 'हर घर जल' योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे घर तक नल पहुंचने के बाद पानी की गुणवत्ता बनाए रखें और जरूरत के मुताबिक ही इसका इस्तेमाल करें। नल को खुला छोड़कर पानी बिल्कुल बर्बाद न करें। साथ ही, बारिश के पानी को सहेजने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने पर भी जोर दिया गया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में महिलाएं, युवा, पंचायत सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User