हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके मिले:अफेयर का शक, पति अयोध्या में ठेकेदारी करता है

Oct 02, 2026 - 14:10
0
हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके मिले:अफेयर का शक, पति अयोध्या में ठेकेदारी करता है
हरदोई जनपद के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हबीबनगर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक ही कमरे में देवर और भाभी के सब फंदे पर लटके मिले। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। चर्चा रही कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। महिला का देवर उससे 13 साल छोटा और अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ​मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सीमा पत्नी देशराज और 22 वर्षीय रामरूप पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवर और भाभी थे और एक ही घर में रह रहे थे। शुरुआती जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घर के अंदर बने एक कमरे में दोनों के शव साड़ी के फंदे से लटके हुए देखे गए थे, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शवों को फंदे से उतरवाकर पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की। सीमा के परिवार में पति देशराज और 3 पुत्र आयुष, दिव्यांश और लक्ष्य हैं। रामरूप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। देशराज अयोध्या में ठेकेदारी करते हैं। ​पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User