महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि:रामपुर में समाधि परिसर में सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण किया

Oct 02, 2026 - 14:10
0
महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि:रामपुर में समाधि परिसर में सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण किया
गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर द्वारा गांधी समाधि परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र एवं समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और मानवता के सिद्धांतों को स्मरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को शांति, न्याय, समानता और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में नई दिशा दी। निक्कू पंडित ने कहा कि गांधी जी के आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User