दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण नाराज:पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, 2 घंटे ठप रहा रास्ता
जौनपुर के सरायख्वाजा इलाके के मोलनापुर में एक युवती से दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। जौनपुर-खुटहन और बैजारामपुर मार्ग करीब दो घंटे बंद रहा। यह घटना सात सितंबर को मोलनापुर गांव में हुई थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही और मामले को दबाने की कोशिश में है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची इसी नाराजगी में शीला देवी और सीता देवी के नेतृत्व में करीब 50 ग्रामीण शिकारपुर पुलिस चौकी पहुंचे और नारेबाजी की। बाद में उन्होंने तिराहे पर सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उप जिलाधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने समझाने और जांच का आश्वासन दिया, पर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाया और रास्ता खुलवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)