कानपुर में कांग्रेसियों ने चलाया चरखा:जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने सूत काता, बोले- गांधी जी जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा
कानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस की ओर से तिलक हाल में गोष्ठी एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के विचारों को याद करते हुए चरखा चलाया और सामूहिक रूप से रामधुन गाई। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। पं. संतोष शुक्ला ने श्रीमद्भगवद्गीता, इम्तियाज अहमद सिद्दीकी ने कुरान शरीफ, सरदार जसप्रीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब तथा पास्टर जितेन्द्र सिंह एवं सैमुअल लकी सिंह ने बाइबिल का पाठ किया। गांधी-शास्त्री के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। चरखे से काता सूत
कार्यक्रम के दौरान हलीमुल्लाह खां और रामजी दीक्षित ने चरखे से सूत काता। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में निजामुद्दीन खान, नौशाद आलम, प्रतिभा पाल, विनय पांडे, शीलू श्रीवास्तव, पदममोहन मिश्रा, राकेश साहू, नरेश त्रिपाठी, मदनमोहन शुक्ला, जावेद जमील उस्मानी, मुकेश कनौजिया, मो. अख्तर, कुलदीप कुरील, जितेंद्र ब्रम्ह, संजय दीक्षित, निहाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, संजय पांडे, संजय शिखर, वसुंधरा वर्मा, संदीप निषाद, सुमित पंत, सुरेश बक्शी, मुकेश वर्मा, पास्टर इंद्र कुमार, शानू पास्टर, संजय एल्विन, शकुन कुरील, दिलशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)