दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का SDM-CO ने किया निरीक्षण:महराजगंज में नाविकों-गोताखोरों की रहेगी तैनाती, भीड़ प्रबंधन से निपटने के दिए निर्देश

Oct 09, 2026 - 12:47
0
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का SDM-CO ने किया निरीक्षण:महराजगंज में नाविकों-गोताखोरों की रहेगी तैनाती, भीड़ प्रबंधन से निपटने के दिए निर्देश
महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नौतनवा के उपजिलाधिकारी कुणाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ कई विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जरूरी सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित कर्मचारियों को सभी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने-जाने के रास्तों को व्यवस्थित रखा जाए और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विसर्जन के दौरान अव्यवस्था न हो। नाविकों और गोताखोरों की रहेगी व्यवस्था अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर नाविकों और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधन पहले से तैयार रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था भी बनी रहे। विभागों को आपसी समन्वय से तैयारी पूरी करने को कहा SDM और CO ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। अधिकारियों ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी और विसर्जन के दौरान सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User