जनप्रतिनिधियों का विरोध प्रदर्शन:पथरदेवा अध्यक्ष और ईओ पर हमले के विरोध में एसपी को सौंपा ज्ञापन
देवरिया में रुद्रपुर नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को जिले के विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आवाज उठाई। रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठेलाल निगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक देवरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके। इस दौरान नगर पालिका परिषद बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, सलेमपुर के अध्यक्ष राम यादव, तरकुलवा के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, हेतिमपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और पथरदेवा के अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह सहित विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)