संभल में डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत:चंपावत कोर्ट जा रहे थे 5 लोग, नींद की झपकी से हुआ हादसा, 2 घायल

Oct 17, 2026 - 07:11
0
संभल में डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत:चंपावत कोर्ट जा रहे थे 5 लोग, नींद की झपकी से हुआ हादसा, 2 घायल
संभल-बहजोई मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे मोहल्ला नाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक 60 वर्षीय मुकेश की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। सभी लोग उत्तराखंड के चंपावत कोर्ट में तारीख पर पेश होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र से पांच लोग शुक्रवार रात करीब 11 बजे कार से चंपावत के लिए रवाना हुए थे। बताया गया कि 17 अक्टूबर को सभी की कोर्ट में तारीख थी। जैसे ही उनकी कार संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला के पास पहुंची, चालक मुकेश को नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 60 वर्षीय मुकेश ने दम तोड़ दिया। हादसे में सूरज और हरेंद्र घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक मुकेश पुत्र बादी, निवासी सलीमपुर, थाना सलीमपुर, जिला बुलंदशहर का रहने वाला था। घायलों में सूरज पुत्र धर्मवीर सिंह, निवासी जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर और हरेंद्र पुत्र कालीचरन, निवासी सलीमपुर, जिला बुलंदशहर शामिल हैं। कार में सवार अन्य दो लोगों की पहचान सौरभ पुत्र राजवीर और कुलदीप पुत्र रमेश के रूप में हुई है। दोनों जहांगीराबाद क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पांचों लोग कोर्ट की तारीख पर पहुंचने के लिए रात में ही घर से निकले थे, लेकिन संभल में हुए हादसे के कारण उनका सफर बीच रास्ते में ही थम गया। हादसे में कार चालक की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User