जागरण के दौरान विवाद, दुर्गा प्रतिमा का हाथ तोड़ा:अम्बेडकरनगर में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां गिराईं, विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों से मारपीट
अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के घरवासपुर तिराहे पर रविवार देर रात दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जागरण के दौरान विवाद के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं को तोड़कर नीचे गिरा दिया। विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। जागरण के दौरान शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, घरवासपुर तिराहे पर दुर्गा पूजा के तहत रविवार रात जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पंडाल में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं को तोड़कर नीचे गिरा दिया गया। विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों से मारपीट पंडाल में तोड़फोड़ का विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। देर रात हुई घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष भीटी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तीन लोगों को थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)