दूसरे दिन कथा पंडाल में बैठने की जगह नहीं बची:राजा भैया के बेंती राजभवन में पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थियों ने भी हिस्सा लिया
प्रतापगढ़ के कुंडा में विधायक राजा भैया के बेंती राजभवन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल में बैठने की जगह नहीं बची। कथा में पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थियों और किन्नर समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। करीब 200 बीघा क्षेत्र में कथा का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए 550 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा वाटरप्रूफ मुख्य पंडाल बनाया गया है। कथा स्थल और श्रद्धालुओं की भीड़ की तस्वीरें ड्रोन कैमरे से ली गईं। आयोजन की पांच ड्रोन तस्वीरें जारी की गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)