शाहजहांपुर में कांस्टेबल ने फांसी लगाने की कोशिश की:पत्नी से विवाद के बाद खुद को कमरे में बंद किया; पत्नी की सूचना पर दरवाजा तोड़कर बचाया
शाहजहांपुर में गुरुवार रात पत्नी से विवाद के बाद एक कांस्टेबल ने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कांस्टेबल को बचाया। उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है। विवाद के बाद कमरे में बंद किया खुद को 2020 बैच का कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात है। वह पत्नी और परिवार के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। गुरुवार रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद कांस्टेबल कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस कांस्टेबल ने कमरे में फंदा बनाया और उस पर लटकने की कोशिश की। पत्नी ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण वह नहीं खुला। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कांस्टेबल को बाहर निकाला। उस समय वह गले में फंदा डालकर लटकने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत खतरे से बाहर सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि कांस्टेबल को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)