ड्यूटी के दौरान सांप काटने से होमगार्ड की मौत:प्रतापगढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 01, 2026 - 22:23
0
ड्यूटी के दौरान सांप काटने से होमगार्ड की मौत:प्रतापगढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रतापगढ़ में ड्यूटी के दौरान सांप काटने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। मानधाता थाना क्षेत्र के माखनपुर निवासी 55 वर्षीय मयाराम पटेल बुधवार रात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मानधाता में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मयाराम पटेल की 22 फरवरी 1989 को होमगार्ड के पद पर भर्ती हुई थी। बुधवार रात विद्यालय में ड्यूटी के दौरान सांप के काटने के बाद साथी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मयाराम के परिवार में पत्नी निर्मला, बेटा अभय पटेल और छह बेटियां हैं। परिवार के एक बेटे और एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। मयाराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। माखनपुर स्थित उनके घर पर रिश्तेदार और परिचित पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। सहकर्मियों ने बताया कि मयाराम मिलनसार स्वभाव के थे और ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार रहते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User