स्कूल की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:प्रधानाचार्य हटाए गए, डेढ़ घंटे जाम रहा नेवादा रोड; 4 लोगों पर FIR की तैयारी

Oct 01, 2026 - 22:23
0
स्कूल की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:प्रधानाचार्य हटाए गए, डेढ़ घंटे जाम रहा नेवादा रोड; 4 लोगों पर FIR की तैयारी
कौशांबी में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे छात्र-छात्राओं ने स्कूल की साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया था। छात्र स्कूल से निकलकर ब्लॉक परिसर पहुंचे। अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। इसमें पानी, शौचालय, कक्षाओं की हालत और छत से पानी टपकने समेत कई समस्याओं का जिक्र किया गया। प्रदर्शन के दौरान नेवादा रोड करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। रात 9 बजे मामले में प्रधानाचार्य को हटा दिया गया। वहीं 4 लोगों पर एफआईआर की तैयारी हो रही। मामला नेवादा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज का है। स्कूल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल छात्र-छात्राओं का आरोप है कि स्कूल परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। शिकायत पत्र में पीने के पानी और शौचालय की समस्या बताई गई है। विद्यार्थियों ने कक्षाओं की खराब हालत और बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की भी शिकायत की। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ अध्यापक उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते और उनकी बात भी नहीं सुनते। अधिकारियों को सौंपा शिकायत पत्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार और शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। छात्रों के ब्लॉक परिसर पहुंचने से कुछ देर तक वहां गहमागहमी का माहौल रहा। चार लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी मामले का जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरुवार रात करीब 9 बजे संज्ञान लिया। शिवाजी इंटर कॉलेज प्रकरण में हर्षित दुबे, अंकित सिंह, अविनाश यादव और विक्रम सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ BNS की धारा 45, 352 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह हटाए गए मामले में लापरवाही पाए जाने पर प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ अध्यापक को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी देने की कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जोड़ा सामाजिक विज्ञान के अध्यापक दिनेश को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बीएल मौर्य ने टीम गठित की है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गठित टीम स्कूल में फीस से जुड़े मामले की भी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User