ड्यूटी पर जा रहे JE की बस में तबीयत बिगड़ी:जौनपुर में दो महिला सिपाही ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया
जौनपुर से प्रयागराज ड्यूटी पर जा रहे लघु उद्योग विभाग के जेई दुर्गेश भारती की सोमवार को रोडवेज बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों ने उन्हें बस की फर्श पर लिटा दिया। इसी बस में सवार दो महिला कांस्टेबलों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सरौली पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत खुटहन के शाहपुर निवासी दुर्गेश भारती प्रयागराज में लघु उद्योग विभाग में जेई हैं। सोमवार सुबह वह रोडवेज बस से प्रयागराज जा रहे थे। कलिंजरा क्रासिंग पार करने के बाद सरौली पहुंचते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर यात्रियों ने उन्हें बस की फर्श पर लिटा दिया। महिला कांस्टेबलों ने संभाली स्थिति बस में तेजीबाजार की महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे और गुंजन यादव भी सवार थीं। दोनों ने तुरंत स्थिति संभाली। बस रुकवाकर यात्रियों की मदद से जेई को नीचे उतारा और एंबुलेंस बुलाई। प्रतिमा दुबे ने बताया कि उन्होंने और गुंजन यादव ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। इसके साथ ही जेई के परिवार को भी घटना की जानकारी दी गई। समय पर मदद मिलने के बाद दुर्गेश भारती को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों ने की मदद की सराहना घटना के दौरान दोनों महिला कांस्टेबलों के त्वरित प्रयास की यात्रियों ने सराहना की। यात्रियों का कहना था कि समय रहते मदद मिलने से बीमार जेई को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)