कुशीनगर में जगदीश प्रसाद पाण्डेय की पुण्यतिथि:प्रबंधक बोले- बाबाजी ने जीवन में कभी हार न मानने की दी सीख
कुशीनगर में विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज, जगदीशपुर बरडीहा में सोमवार को स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पाण्डेय की चतुर्थ पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी और अन्य आगंतुक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रबंधक लोकेश पाण्डेय और प्रबंध निदेशक शिवशरण पाण्डेय ने स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पाण्डेय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंधक लोकेश पाण्डेय ने कहा, "आदरणीय बाबाजी ने जीवन में कभी हार न मानने की सीख दी है। परिस्थितियों पर नियंत्रण अपने आत्मबल से रखा जा सकता है।" कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही पुण्यतिथि कार्यक्रम का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)