एचटी लाइन की चपेट में आए ग्रामीण की मौत:पीलीभीत में छत से गुजर रही लाइन की चपेट में आया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sep 30, 2026 - 20:33
0
एचटी लाइन की चपेट में आए ग्रामीण की मौत:पीलीभीत में छत से गुजर रही लाइन की चपेट में आया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के चठिया सेवाराम गांव में छत के पास से गुजर रही हाई टेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। बुधवार को करंट लगने से झुलसे अवधेश कुमार वर्मा (45) ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने मौत की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, अवधेश कुमार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और छत से नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के कारण लगातार खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User