डायट इकौना में शिक्षकों को मिला कला प्रशिक्षण:10 बैगलेस डे आनंदम ट्रेनिंग का तीसरा बैच पूरा, बच्चों को सिखाएंगे आनंदमय तरीके

Sep 30, 2026 - 20:33
0
डायट इकौना में शिक्षकों को मिला कला प्रशिक्षण:10 बैगलेस डे आनंदम ट्रेनिंग का तीसरा बैच पूरा, बच्चों को सिखाएंगे आनंदमय तरीके
श्रावस्ती में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में चल रहे 10 बैगलेस डे आनंदम प्रशिक्षण के अंतिम चरण का तृतीय बैच बुधवार को शाम 6:00 बजे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न कलाओं और रचनात्मक गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कला आधारित एवं गतिविधिपरक शिक्षण से परिचित कराकर विद्यालयों में बच्चों के लिए आनंदमय और रोचक वातावरण तैयार करना रहा। इस दौरान शिक्षकों को मूर्तिकला, हस्तकला समेत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों ने स्वयं इन गतिविधियों को करके सीखा और उनके शैक्षिक उपयोग की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने की। प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. अमित कुमार पाठक तथा सह-संयोजक ईश्वर चंद्र विद्यासागर रहे। प्रशिक्षण के सफल संचालन में इमरान अहमद, गिरीश प्रसाद मिश्रा समेत डायट के अन्य प्रवक्ताओं का सहयोग रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि बैगलेस डे को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए बच्चों की रुचि, कल्पनाशीलता, कौशल और सृजनात्मक क्षमता के विकास का अवसर बनाया जाए। तृतीय बैच के समापन के साथ ही 10 बैगलेस डे आनंदम प्रशिक्षण का यह चरण पूरा हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User