ईको गार्डन में लाइब्रेरी भर्ती के लिए प्रदर्शन:लंबित नियमावली मंजूर कराने को अभ्यर्थियों का धरना

Oct 13, 2026 - 09:45
0
ईको गार्डन में लाइब्रेरी भर्ती के लिए प्रदर्शन:लंबित नियमावली मंजूर कराने को अभ्यर्थियों का धरना
उत्तर प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन के नेतृत्व में पुस्तकालय विज्ञान के प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सोमवार को ईको गार्डन में अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, लंबित नियमावली को मंजूरी देने और शैक्षणिक संस्थानों में पुस्तकालय कर्मियों के पद सृजित करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के अनुसार, पुस्तकालय विज्ञान के प्रशिक्षित अभ्यर्थी करीब 17 वर्षों से भर्ती और नियमावली से जुड़े फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से नियुक्तियां नहीं होने के कारण हजारों युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। धरने के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रवक्ता (लाइब्रेरी) की नियमावली को शासन स्तर से जल्द मंजूरी देने की मांग की। उनका कहना है कि नियमावली स्वीकृत होने से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा। अभ्यर्थियों ने सरकार से मामले में जल्द निर्णय लेने की अपील की, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय व्यवस्था मजबूत हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User