सोनभद्र में पटवध-बसुआरी मार्ग का निर्माण 43% पूरा:घाघर नदी के पुल का काम 80% तक पहुंचा, डीएम ने नवंबर तक तैयार करने के दिए निर्देश

Oct 13, 2026 - 09:45
0
सोनभद्र में पटवध-बसुआरी मार्ग का निर्माण 43% पूरा:घाघर नदी के पुल का काम 80% तक पहुंचा, डीएम ने नवंबर तक तैयार करने के दिए निर्देश
सोनभद्र में पटवध-बसुआरी मार्ग और घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम समय से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार दोपहर बाद दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखी। उन्होंने घाघर नदी पर बन रहे पुल का निर्माण नवंबर तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं, पटवध-बसुआरी मार्ग का काम तेज कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को दोनों परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। पटवध से बसुआरी तक मार्ग निर्माण की भौतिक प्रगति अभी 43 प्रतिशत है। इस परियोजना को पूरा करने की पुनरीक्षित समयसीमा 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, नियमित निगरानी करने और काम को तय समय के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। घाघर नदी के पुल का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा पटवध-बसुआरी मार्ग पर मुख्य जिला मार्ग के किलोमीटर तीन में घाघर नदी पर पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण जिला खनिज न्यास फाउंडेशन की परियोजना के तहत कराया जा रहा है। इस परियोजना की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। काम पूरा करने की निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2027 है। हालांकि, जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाकर पुल को नवंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर तय होगी जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में किसी भी स्तर पर शिथिलता मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। निर्माण एजेंसी को भी तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि विकास परियोजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर संख्याधिकारी जय सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज नायक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User