एएलएस एंबुलेंस के ईएमटी को मिली ट्रेनिंग:चार दिवसीय शिविर में बेहतर मरीज देखभाल पर जोर, छह ईएमटी सम्मानित किए गए
बहराइच में एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को खत्म हो गया। यह शिविर मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज देने के मकसद से आयोजित किया गया था। मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड ने 22 से 25 सितंबर तक जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय सभागार में इसका आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. संतोष राणा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अफाक अहमद इस शिविर में मौजूद रहे। ईएमटी को आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने, सुरक्षित देखभाल करने और बेहतर इलाज से जुड़ी जानकारी दी गई। मेडकेयर 365 के प्रशिक्षक विकास पांडेय ने उन्हें महत्वपूर्ण चिकित्सा और आपातकालीन प्रबंधन के अलग-अलग पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अच्छा काम करने वाले ईएमटी को सीएमओ डॉ. संजय कुमार और एसीएमओ डॉ. संतोष राणा ने सम्मानित किया। इनमें बहराइच के पंकज वर्मा और चंद्र प्रकाश सिंह, बलरामपुर के आदर्श शुक्ला, श्रावस्ती के भूपेंद्र सिंह, गोंडा के अरविंद तिवारी और बाराबंकी के अमर सिंह वर्मा शामिल थे। इस मौके पर मेडकेयर 365 के संचालक/प्रबंधक जोगेंद्र सिंह राठौर, जिला प्रबंधक, मंडल प्रबंधक वासुदेव पांडेय समेत संस्था के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मकसद ईएमटी की क्षमता बढ़ाना है, ताकि वे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर अच्छी क्वालिटी की चिकित्सा सहायता दे सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)