लखनऊ में युवक से मांगी दो लाख की रंगदारी:विरोध करने पर दिव्यांग को लाठी-डंडों से पीटा, सुनवाई न होने पर कोर्ट में लगाई गुहार

Sep 25, 2026 - 16:57
0
लखनऊ में युवक से मांगी दो लाख की रंगदारी:विरोध करने पर दिव्यांग को लाठी-डंडों से पीटा, सुनवाई न होने पर कोर्ट में लगाई गुहार
लखनऊ के अलीगंज इलाके में दबंग ने दिव्यांग युवक के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगी। वह कैफे में अपने परिचित से मिलने पहुंचा था। इस दौरान वहां पहुंचे दबंगों ने धमका कर रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा सुनवाई न होने पर कोर्ट की मदद से मुकदमा दर्ज कराया है। कैफे में कुर्सी छोड़ने के बहाने शुरू किया विवाद सीतापुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास रहने वाले अवनीश राय ने बताया 14 मई की रात करीब 10:25 बजे वह अपने परिचित से मिलने कोको कैफे गया था। वहां बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान विवेक सिंह, शिवा पासी और उनके साथ कुछ लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर कुर्सी छोड़ने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों को उसके पैर में फ्रैक्चर होने और बैसाखी के सहारे चलने की जानकारी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 5-6 अन्य लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। 2 लाख रुपए रंगदारी की मांग का आरोप अवनीश का कहना है कि आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपए रंगदारी के तौर पर मांगे। आरोपियों में से एक ने खुद को इलाके का गुंडा बताते हुए पुलिस थानों में अपनी पहुंच होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। कैफे में हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। बैसाखी छीनकर लाठी-डंडों से पीटा अवनीश का कहना है कि विवाद बढ़ने पर वह किसी तरह कैफे से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा। आरोपियों ने उसकी बैसाखी छीन ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी उसे मृत समझकर मौके से चले गए। इसके बाद उसके बटुए में रखे 5 हजार रुपए भी गायब मिले। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, कोर्ट में लगाई गुहार पीड़ित के मुताबिक घटना के अगले दिन 15 मई को वह अलीगंज थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत भेजी। कार्रवाई नहीं होने पर अवनीश ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर एफआईआर दर्ज कराई। मामले में इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार का कहना है कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User