एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की बैठक:किसान सारथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली के उपयोगिता की जानकारी दी

Oct 01, 2026 - 19:36
0
एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की बैठक:किसान सारथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली के उपयोगिता की जानकारी दी
कानपुर में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराने और डिजिटल तकनीक के माध्यम से कृषि विस्तार सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से आईसीएआर-अटारी, रावतपुर, कानपुर में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने की। एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन की ओर से इजराइल के अमित सुस्मान और क्ररी लेवेंटन के साथ सौरभ कुमार यादव एवं अंजलि मिश्रा ने प्रतिभाग किया। बैठक में एग्रीगुरु के व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट की कार्यप्रणाली और किसानों के लिए इसकी उपयोगिता का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से किसान व्हाट्सएप पर अपनी कृषि संबंधी समस्याएं साझा कर सकेंगे। इस दौरान डॉ. राघवेंद्र सिंह ने किसान सारथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और किसानों के लिए उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User