एक भाई पर चलाई गोली, दूसरे के मारी बट:अलीगढ़ में रामघाट रोड पर घटना, सीसीटीवी जांच के बाद 2 दिन में FIR
अलीगढ़ में दो दिन पहले दो भाइयों पर तमंचे से हमला करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद गुरुवार को एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने छोटे भाई अंकित पर तमंचे से गोली चलाई, जो उसके ऊपर से निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने उसके भाई अंकुल के सिर पर तमंचे की बट मार दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने रोहित, हिमांशु और वरुण उर्फ लैपट समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह घर से जरूरी सामान लेने निकला था। इसी दौरान चार युवक बाइक से आए। आरोप है कि उन्होंने उसके छोटे भाई अंकित पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली अंकित के ऊपर से निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने अंकुल के सिर पर तमंचे की बट से वार किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मुकदमा घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के बाद पुलिस ने घटना में नाम सामने आने पर रोहित, हिमांशु और वरुण उर्फ लैपट को नामजद किया है। रोहित के साथ बाइक पर आए दो अन्य युवकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिन्हें एफआईआर में अज्ञात बताया गया है। अंकुल ने तहरीर में दोनों भाइयों की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार घटना में गोली चलाई गई, लेकिन फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका और घटना के कारण की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)