स्वाभिमानी समाज पार्टी का गठन:संयोजिका आरती श्रीवास्तव ने कहा- महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर करेंगे फोकस
कानपुर में स्वाभिमानी समाज पार्टी के गठन की घोषणा की गई। पार्टी की संयोजिका आरती श्रीवास्तव ने गुरुवार को बैठक में पार्टी के गठन, उद्देश्य एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी समाज पार्टी की मुख्य धारा आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और विकास पर केंद्रित होगी। पार्टी का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, समान अवसर तथा राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए आवाज उठाना है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ-साथ उनके आर्थिक एवं सामाजिक विकास को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। पार्टी निरंतर कार्य करेगी ताकि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिले। उनकी समस्याओं को राजनीतिक एवं सामाजिक मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। कानपुर से शुरू हुआ यह प्रयास आगे चलकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)