एक मोबाइल नंबर से जुड़े थे पिता-बेटी के खाते:ललितपुर में साइबर ठगों ने उड़ाए 1.93 लाख, एक महीने बाद दर्ज FIR
ललितपुर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का व्हाट्सऐप हैक कर उसके और उसकी बेटी के बैंक खातों से कुल 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। दोनों बैंक खाते एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े थे। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना ललितपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 29 सितंबर को FIR दर्ज की गई है। पटौरा कलां निवासी दिनेश कौशिक ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे उनका व्हाट्सऐप नंबर हैक हो गया था। इसके बाद ठगों ने उनके HDFC बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान उनकी बेटी शिवानी कौशिक के HDFC बैंक खाते से भी 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर सेल पोर्टल पर शिकायत दर्ज इस तरह दोनों खातों से कुल 1,93,000 रुपये की रकम निकाली गई। दोनों बैंक खाते एक ही मोबाइल नंबर से लिंक होने का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने इन्हें निशाना बनाया। दिनेश कौशिक ने 21 अगस्त को साइबर सेल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके एक महीने बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)