एक स्कूटी पर 6 सवार, ट्रैफिक-पुलिस के सामने से निकले:मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक से शिव चौक होते हुए नावल्टी चौक गए, ट्रैफिक चेकिंग पर उठे सवाल

Sep 26, 2026 - 09:37
0
एक स्कूटी पर 6 सवार, ट्रैफिक-पुलिस के सामने से निकले:मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक से शिव चौक होते हुए नावल्टी चौक गए, ट्रैफिक चेकिंग पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक नियमों के पालन और चेकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला 35 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मीनाक्षी चौक से शिव चौक होते हुए नावल्टी चौक की ओर एक स्कूटी गुजरती दिखाई दे रही है। स्कूटी पर चालक समेत कुल छह लोग सवार हैं। चालक के पीछे चार किशोर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक बच्चा चालक के पैरों के पास पायदान पर बैठा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो शुक्रवार शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में स्कूटी सवार नावल्टी चौक पर ट्रैफिक पुलिस के सामने से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। आसपास से गुजरने वाली कुछ अन्य बाइक और स्कूटी पर भी लोग बिना हेलमेट नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्कूटी चालक के अलावा उस पर सवार बाकी सभी लड़के 18 साल से कम उम्र के हैं। हालांकि, वीडियो के आधार पर उनकी उम्र की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्कूटी पर छह लोगों के सवार होने का दृश्य वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। तीन प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी स्कूटी वीडियो मीनाक्षी चौक से शिव चौक और फिर नावल्टी चौक की ओर का बताया जा रहा है। ये शहर के प्रमुख और व्यस्त यातायात क्षेत्र हैं। वीडियो में नावल्टी चौक पर स्कूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने से गुजरती दिखाई दे रही है। इसी वजह से वायरल वीडियो ने चेकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। निगरानी व्यवस्था पर सवाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर निगरानी के बावजूद छह सवारियों वाली स्कूटी कैसे गुजरती रही। वीडियो ने यातायात नियमों के पालन और पुलिस की चेकिंग व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User