गोंडा में 47 सेमी बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर:60 घंटे से लगातार बारिश; 150 एमएम पानी बरसा, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Sep 26, 2026 - 09:37
0
गोंडा में 47 सेमी बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर:60 घंटे से लगातार बारिश; 150 एमएम पानी बरसा, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं
गोंडा में लगातार हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 47 सेंटीमीटर बढ़ा है। शनिवार सुबह 8:30 बजे घाघरा खतरे के निशान से महज 68 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। जलस्तर बढ़ने के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने नदी और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी तेज कर दी है। 60 घंटे में 150 एमएम बारिश गोंडा में पिछले करीब 60 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस दौरान जिले में कुल 150 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। खराब मौसम के कारण लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर से गांव तक जलभराव लगातार बारिश के कारण गोंडा शहर समेत जिले के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई जगह लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम खराब होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पेड़ और जर्जर मकानों से दूर रहने की सलाह प्रशासन ने लोगों को पेड़ों और जर्जर मकानों के नीचे नहीं रुकने की चेतावनी दी है। आकाशीय बिजली के दौरान भी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जलभराव और बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। डीएम ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User