कौशांबी मेले में युवक को लगा करेंट:पूरब-पश्चिम शरीरा में बारिश के दौरान हुआ हादसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कौशांबी के पूरब-पश्चिम शरीरा में चल रहे ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले और दंगल के दौरान शुक्रवार रात एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रात करीब 8 बजे मेले में मौजूद था, तभी एक बल्ली में उतरे करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और पूरब शरीरा के निजी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर रात करीब 11 बजे उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को हुई लगातार बारिश से पश्चिम शरीरा का मेला और दंगल भी प्रभावित रहा। दंगल मैदान में पानी भर गया और दुकानदारों को भी परेशानी हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)