एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रामलला के दर्शन किए:बोलीं-इस धरती के दर्शन होना भी अपने आप में एक बहुत बड़ा सौभाग्य

Oct 11, 2026 - 15:46
0
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रामलला के दर्शन किए:बोलीं-इस धरती के दर्शन होना भी अपने आप में एक बहुत बड़ा सौभाग्य
अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रिकाबगंज में PNG ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया। कंगना इस ज्वेलरी ब्रांड की एंबेसडर भी हैं। उनके आने की सूचना पर शोरूम के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम में अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद रामलला के दर्शन-पूजन के लिए श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं। रामलला को देखकर वे कुछ देर तक भगवान की मनमोहिनी छवि को अपलक निहारती रहीं। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामनामा और भगवान का प्रसाद देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने करीब 30 मिनट राम मंदिर में दर्शन और भ्रमण किया। रामलला के दर्शन के बाद कंगना रनौत ने कहा- "रामलला की अयोध्या की पवित्र धरती है, इस पर आने का हमेशा एक सौभाग्य होता है, तभी आप यहां आ सकते हैं। आज जब दर्शन किए, तो स्वाभाविक है बहुत ही ज्यादा पावन और पवित्र इस धरती के दर्शन होना भी अपने आप में एक बहुत बड़ा सौभाग्य की बात है। बहुत अच्छा लगा। मंदिर जो है, वो इतना बड़ा परिसर है, इतना खूबसूरत, तो अब लगता है परिवार के साथ कम से कम एक बार आना पड़ेगा..." लखनऊ में राष्ट्रविरोधी साजिशों पर दिया था बयान अयोध्या पहुंचने से पहले लखनऊ में कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के आह्वान को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि देश के सामने राष्ट्रविरोधी तत्वों, आतंकवादी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों से देश और नागरिकों को परेशान करने की साजिशें की जा रही हैं। कंगना को रविवार दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User