कौशांबी में पुलिस ने 110 खोए मोबाइल बरामद किए:कीमत 24 लाख रुपये, 12 थानों की टीमों ने की कार्रवाई; पश्चिम शरीरा और सैनी पुलिस आगे
कौशांबी पुलिस ने एक अभियान चलाकर 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। ये मोबाइल सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मिले हैं। रविवार दोपहर एसपी कौशांबी ने पत्रकार वार्ता में इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंप दिया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सर्विलांस और तकनीकी इनपुट की मदद से यह बरामदगी हुई। देखें, 3 तस्वीरें… बरामदगी में पश्चिम शरीरा पुलिस सबसे आगे रही, जिसने 21 मोबाइल फोन बरामद किए। सैनी थाना पुलिस ने 16, जबकि मंझनपुर और सराय अकिल ने 13-13 मोबाइल बरामद किए। कुल 12 थानों की टीमों ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। बरामद होने पर पहचान प्रक्रिया पूरी कर फोन मालिक को लौटा दिया जाता है। अपने फोन पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)