राहुल–प्रियंका से मिलीं कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोना:बोलीं- 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे

Oct 05, 2026 - 21:30
0
राहुल–प्रियंका से मिलीं कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोना:बोलीं- 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे
नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मोना की यह पहली बड़ी मुलाकात थी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। मोना ने कहा- यूपी में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगा। मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और इंडिया गठबंधन में समन्वय को लेकर चर्चा हुई। मोना ने कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव में सकारात्मक परिणाम के लक्ष्य के साथ काम करेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी तेज की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर मैदान में उतरेंगे।मोना ने भरोसा जताया कि पार्टी संगठन की एकजुटता और इंडिया गठबंधन की मजबूती के साथ चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस आगे की रणनीति पर काम करेगी। मुलाकात की तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User