सपा विधानसभावार चलाएगी CEC के खिलाफ अभियान:8 अक्टूबर को करेगी वाराणसी में पदयात्रा, जिला मुख्यालय पर सौंपेगी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Oct 03, 2026 - 16:49
0
सपा विधानसभावार चलाएगी CEC के खिलाफ अभियान:8 अक्टूबर को करेगी वाराणसी में पदयात्रा, जिला मुख्यालय पर सौंपेगी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है। वाराणसी की 8 विधानसभाओं में इसे लेकर 4 अक्टूबर से समाजवादी पार्टी अभियान शुरू करेगी। इसमें लोगों से जनादेश इकट्ठा किया जाएगा और सभी को इस पदयात्रा में पहुंचने का आह्वान भी किया जाएगा। इस बात की जानकारी सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्क्ड़ पहलवान ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। सासंद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग 6 अक्टूबर को संसद में भी अखिलेश यादव के नेतृत्व में महात्मा गांधी और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चुनाव आयोग तक पैदल मार्च का ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगेंगे। 8 विधानसभा में चलाएगी सपा अभियान सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया - पिछले दिनों जिस तरीके से आम मतदातों के अधिकार को SIR के माध्यम से छीना गया। इस देश की मतदाता सूची को भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव में आकर के जो वोट चोरी करने का प्रयास जो भाजपा ने किया है। इस कार्य से भाजपा बेनकाब हो चुकी है। और INDIA गठबंधन ने यह तय किया है कि सारे घटक दल मिलकरके 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक हम संघर्ष के रस्ते पर चलेंगे। हम सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पहले हम लोग 8 विधानसभाओं में लोगों से मिलेंगे और जनादेश इकट्ठा करेंगे और सभी को 8 अक्टूबर के कार्यक्रम में आने का न्योता देंगे। 6 अक्टूबर को संसद में करेगी सपा विरोध वीरेंद्र सिंह ने बताया -. 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में सभी संसद विपक्षी दल वहां महात्मा गांधी और बाबा साहब को पुष्पार्पित कर संसद से चुनाव आयोग के मुख्य भवन तक पैदल मार्च करेंगे। इसमें पूरा INDIA गठबंधन शामिल होगा। हम सभी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहते हैं। उन्होंने जो कृत्य किया है। उसके लिए उन्हें जेल भेजा जाए क्योंकि उन्होंने फार्म 6 को बिना किसी सूचना के बदल दिया और जब विरोध हुआ तो उस फैसले को वापस ले लिया जो की आपराधिक कृत्य है क्योंकि जहां तक मुझे पता हिअ चुनाव प्रक्रिया का कोई भी नियम बिना संसद में आये नहीं बदला जा सकता। 8 अक्टूबर को करेंगे पदयात्रा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया - हमारे शिक्षक और स्नातक एमएलसी का का लगातार दो दिन नामांकन है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को समय देते हुए हम 8 अक्टूबर को शास्त्री घाट से पहले पैदल मार्च अंबेडकर प्रतिमा तक और फिर वहां पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इसमें हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रपति के नाम एक पत्रक डीएम को सौंपेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User